सवाल-जवाब
जो जवाब यहाँ नहीं मिला, वह संपर्क पेज से पूछें।
क्या यह इंटरनेट के बिना चलता है?
हाँ। बिलिंग, स्टॉक, खाता और रिपोर्ट सब फ़ोन पर चलते हैं। अकाउंट बनाया हो तो इंटरनेट आने पर डेटा अपने आप सिंक हो जाता है।
किन भाषाओं में चलता है?
हिंग्लिश डिफ़ॉल्ट है। साथ में अंग्रेज़ी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
बोलकर बिल कैसे बनता है?
माइक दबाइए और आइटम बोलिए, जैसे "दो Crocin और एक Dolo"। ऐप आपके स्टॉक में आइटम ढूँढता है, बिल दिखाता है, और आप जाँचकर सेव करते हैं।
किन दुकानों के लिए है?
फ़ार्मेसी, किराना, कपड़े, ज्वेलरी, फ़ुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल, IT और कंप्यूटर, होम और फ़र्नीचर, हार्डवेयर, ऑटोमोटिव, और फ़ूड/बेकरी।
क्या GST बिल बनता है?
हाँ। GSTIN सेट हो तो टैक्स इनवॉइस बनता है, नहीं तो बिल ऑफ़ सप्लाई। GST रिपोर्ट भी ऐप में मिलती हैं।
मेरा डेटा कहाँ रहता है?
आपके फ़ोन पर। अकाउंट बनाने पर डेटा हमारे सर्वर पर भी सिंक होता है, ताकि बैकअप रहे और कई फ़ोन साथ चल सकें। डेटा आपका है — आप कभी भी एक्सपोर्ट या डिलीट कर सकते हैं।
क्या iPhone पर चलेगा?
अभी सिर्फ़ Android ऐप है। मालिक रिपोर्ट ब्राउज़र में भी देख सकते हैं।
क्या बिल प्रिंट होता है?
ब्लूटूथ थर्मल प्रिंटर से बिल प्रिंट होता है, और PDF WhatsApp पर भी भेज सकते हैं।
फ़्री प्लान में क्या मिलता है?
अनलिमिटेड बिल, आइटम और ग्राहक, बोलकर बिलिंग, GST बिल और रिपोर्ट, बारकोड, WhatsApp शेयर और प्रिंटर — हमेशा फ़्री।
Pro कब लेना चाहिए?
जब आपको हमारे सर्वर पर ऑटोमैटिक बैकअप, मालिक और स्टाफ़ के कई फ़ोन एक साथ, या ब्राउज़र में रिपोर्ट चाहिए।